Wednesday , March , 12 , 2025

मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप शुरू! रतलाम सबसे गर्म, तापमान 38 डिग्री पार

मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप शुरू! रतलाम सबसे गर्म, तापमान 38 डिग्री पार

भोपाल। मध्यप्रदेश में गर्मी ने असमय दस्तक दे दी है। मार्च के दूसरे हफ्ते में ही सूरज की तपिश तेज हो गई है और अधिकांश जिलों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म स्थान रतलाम रहा, जहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


भोपाल-इंदौर भी तपने लगे

प्रदेश के बड़े शहरों में भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है। राजधानी भोपाल और इंदौर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

भोपाल – 35.4°C (अधिकतम), 21.3°C (न्यूनतम)

इंदौर – 35.6°C (अधिकतम), 21.4°C (न्यूनतम)

ग्वालियर – 34.5°C (अधिकतम), 15.2°C (न्यूनतम)

जबलपुर – 34°C (अधिकतम), 12.9°C (न्यूनतम)


रातें अब भी ठंडी, लेकिन दिन चढ़ते ही चुभने लगी धूप

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर ज्यादा है, जबकि पूर्वी जिलों में अभी भी रातें ठंडी बनी हुई हैं। अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है, लेकिन न्यूनतम तापमान में बड़ी बढ़त नहीं देखी गई है।


क्यों बढ़ रही है गर्मी?

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक,

प्रदेश के पश्चिमी जिलों में दक्षिण-पूर्वी हवाएं आ रही हैं, जिससे वहां गर्मी अधिक महसूस हो रही है। पूर्वी जिलों में उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिससे रातें अभी ठंडी बनी हुई हैं। ईरान के पास ऊपरी हवा में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, लेकिन इसका असर मध्यप्रदेश पर ज्यादा नहीं दिखेगा।


आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी!

मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। साथ ही, अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि हो सकती है।

Sanju Suryawanshi

Sanju Suryawanshi

sanju.surywanshi1@gmail.com

Comments

Add Comment