Wednesday , March , 12 , 2025

MP Budget 2025-26: मोहन सरकार का दूसरा बजट आज, हर वर्ग को साधने की रहेगी कोशिश

MP Budget 2025-26: मोहन सरकार का दूसरा बजट आज, हर वर्ग को साधने की रहेगी कोशिश

भोपाल। मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट आज विधानसभा में पेश किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के बजट को सदन में प्रस्तुत करेंगे। इस बजट में गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, शहरी विकास और उद्योगों के लिए खास प्रावधान किए जाने की संभावना है।


सीएम बोले – हर वर्ग के लिए होगा बजट

बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा,

 "यह बजट हर वर्ग के लिए समर्पित होगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 का यह बजट मध्यप्रदेश के विकास और सभी वर्गों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व सिद्ध होगा। यह प्रदेश के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।"


बजट से पहले वित्त मंत्री का बयान

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा,

 "यह बजट जनता के लिए कल्याणकारी होगा और प्रदेश के विकास की दिशा में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा।"


बजट से पहले विधायकों की बैठक

बुधवार को बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायकों की बैठक हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधायकों के साथ प्रदेश की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी फैसलों और नीतिगत निर्णयों पर गहन चर्चा की।


बजट से क्या उम्मीदें?

✔️ किसानों के लिए फसल बीमा, सम्मान निधि और बोनस की बड़ी घोषणाएं संभव।

✔️ युवाओं के लिए रोजगार योजनाओं का ऐलान हो सकता है।

✔️ महिलाओं के लिए सुरक्षा, शिक्षा और स्वरोजगार को लेकर नई योजनाएं आ सकती हैं।

✔️ शहरी और ग्रामीण विकास के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर और परिवहन पर विशेष जोर रहेगा।

✔️ उद्योगों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां पेश की जा सकती हैं।

Sanju Suryawanshi

Sanju Suryawanshi

sanju.surywanshi1@gmail.com

Comments

Add Comment