Sunday , February , 23 , 2025

झमाझम बारिश के लिए अभी 1 दिन और करना होगा इंतजार, कल से रफ्तार पकड़ेगा मानसून

झमाझम बारिश के लिए अभी 1 दिन और करना होगा इंतजार, कल से रफ्तार पकड़ेगा मानसून

भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है कि बीते कई दिनों से एक ही जगह का मानसून सोमवार को थोड़ा आगे बढ़ गया है। गति पकड़ने के बाद अब मानसून रतलाम शिवपुरी रीवा से होकर गुजर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अरब सागर में सक्रियता बढ़ने से अब मानसून भी गति पकड़ेगा, 30 जून या 1 जुलाई तक मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। 


मौसम विभाग ने प्रदेश भर में 1 जुलाई तक गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इस दौरान पूरे मध्यप्रदेश में वर्षा और थंडरस्ट्रोम की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताते हुए कुछ जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 1 दिन का इंतजार अभी शेष है। 29 जून से 2-3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।


अरब सागर में बना लो प्रेशर एयर, मानसून को देगा गति

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके सहा ने बताया कि सोमवार को दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर और गुजरात के ज्यादातर हिस्सों और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों झाबुआ और रतलाम में आगे बढ़ा है। मानसून की उत्तरी सीमा डीसा, रतलाम, शिवपुरी, रीवा और चुर्क से गुजर रही है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में मध्य भाग में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है, वहीं से लेकर एक ट्रफ लाइन अरब सागर में बने लो प्रेशर एरिया तक जा रही है। अरब सागर में बने लो प्रेशर के लिए के प्रभाव से मानसून मंगलवार से गति पकड़ेगा। हालाकी बंगाल की खाड़ी अभी भी स्वस्थ ही है।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment