नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढते जा रहे। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,793 नए मामले सामने आए। वहीं कोरोना से 27 मौतें हुईं हैं। देश में फिलहाल एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 96,700 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, दैनिक पॉजीटिव दर 2.49% है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.36% दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही बीते 24 घंटों में 4,73,717 कोरोना के टेस्ट किए गए है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश मेंअब तक 197.31 करोड़ टीके की खुराक लोगों को लगाई जा चुकी हैं। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों को संख्या 96,700 दर्ज की गई है। वहीं रिकवरी दर वर्तमान में 98.57 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,486 मरीजों कोरोना से ठीक हुए है। जिसके बाद कुल रिकवरी बढ़कर 4,27,97,092 हो गई। वहीं देश में अब तक कुल 86.14 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके है।
बतादें कि, देश में 12 से 14 साल के आयु वर्ग के लिए कोरोना टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। जो अब तक 3.64 करोड़ (3,64,58,204) से ज्यादा किशोरों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी लग चुकी हैं। इसके साथ ही 18 से 59 साल के आयु वर्ग के लिए कोविड टीके की एहतियात खुराक देने का अभियान 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था। वहीं केंद्र सरकार पूरे देश में कोरोना के टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए कई उपाएं कर रही है। यह कोशिश कोरोना के मामलों के रोकने के लिए किए जा रही है।
Comments
Add Comment